टेस्ला और स्पेसX के सीईओ एलॉन मस्क के पिता एरोल मस्क जून में भारत दौरे पर आने वाले हैं. इस दौरान वह 4 जून को अयोध्या स्थित श्रीरामलला मंदिर में दर्शन करने पहुंचेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे भारत में ग्रीन टेक्नोलॉजी व ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के मकसद से बिजनेस मीटिंग्स में भी हिस्सा लेंगे. उनके इस दौरे में धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों से जुड़ाव भी खास तौर पर दिखेगा.
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलॉन मस्क (Elon Musk, CEO of Tesla and SpaceX) के पिता एरोल मस्क जून में भारत दौरे पर आ सकते हैं. यहां वे अयोध्या के श्रीरामलला मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, एरोल मस्क का यह दौरा बिजनेस मीटिंग्स के साथ भारत की सांस्कृतिक विरासत से भी जुड़ा है. बताया जा रहा है कि वह घरेलू ईवी चार्जिंग कंपनी सर्वोटेक के ग्लोबल एडवाइजरी बोर्ड में शामिल होने के बाद भारत आ रहे हैं.